केंद्रीय मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, शिवराज चौहान को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है, इसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चयन होगा। पार्टी ने कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और सांसद डॉ. के लक्ष्मण ने नियुक्ति सूची को जारी किया, जिसमें 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश में संगठन चुनाव का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक के चुनाव का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को हरियाणा का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को हिमाचल का प्रभार दिया गया है। पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री को उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश स्तर पर नेतृत्व का चयन और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।
इन चुनावों के परिणाम पार्टी की रणनीति और नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, और इससे पार्टी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ेगा।

डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
बादाम ने दिलाई याद: हाउसिंग बोर्ड के दो अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यालय किए गए अटैच।
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत
भोपाल में भाजपा की 'महिला आक्रोश रैली': विपक्षी दलों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने भरी हुंकार