मलेशिया से चेन्नई आ रही फ्लाइट में महिला का शव मिला
तमिलनाडु। तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाली खबर समाने आई है। दरअसल, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंची एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में एक महिला मृत मिली है।
फ्लाइट में मिला महिला का शव
इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान में महिला के शव के मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इस घटना की सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों और पुलिस को दी गई।
पुलिस ने बताई मौत की वजह
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस उड़ान में 37 वर्षीय एक महिला बेहोश मिली, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उसकी जांच की। शुरुआती जांच के बाद ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पास के ही एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।
पुलिस ने छानबीन कर बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय विमान से यात्रा कर कर रही महिला तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा अन्य जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट