पापाकुंशी और रमा एकादशी अक्टूबर 2025: व्रत की तारीख, समय और धार्मिक महत्व जानने के लिए पूरी जानकारी
हर माह में दो एकादशी तिथि आती हैं। उसी तरह अक्टूबर माह में भी दो एकादशी आएगी। पापांकुशा एकादशी और रमा एकादशी का व्रत इस महीने किया जाएगा। एकादशी का व्रत करने वालों को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान पूजा पाठ करने से जीवन में सुख समृद्धि और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं अक्टूबर माह में कब कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत।
कब है पापांकुशा एकादशी व्रत ?
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में आने वाली एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी कहा जाता है। इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 2 अक्टूबर को रात में 7 बजकर 9 मिनट पर होगा और 3 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 32 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। उदय तिथि के अनुसार, पापाकुंशी एकादशी तिथि का व्रत 3 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण 4 अक्टूबर को किया जाएगा।
कब है रमा एकादशी का व्रत ?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में आने वाली एकादशी तिथि को रमा एकादशी कहा जाता है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आरंभ होगा और 17 अक्टूबर को शाम में 11 बजकर 12 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में रमा एकादशी का व्रत 16 अक्टूबर को उदय तिथि के हिसाब से किया जाएगा।
पापाकुंशी एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,पापांकुशा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख शांति भी बनी रहती है। इसी के साथ व्रत करने वालों को नरम से मुक्ति मिलती है।
रमा एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को आर्थिक बाधाओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्रत करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और धन धान्य से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

सुसाइड नोट ने खोली पोल! BIT मेसरा की छात्रा ने क्यों लगाया मौत को गले? हॉस्टल के कमरे में मिली लाश से मचा हड़कंप
GST महाघोटाला: फर्जी ई-वे बिल के जरिए 330 करोड़ का अवैध धंधा, DGGI ने 61.89 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी; कई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बना देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य, फसल बीमा योजनाओं में मिला पहला पुरस्कार
सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती