प्रेंगनेट महिला से पति के दोस्त ने होटल में किया रेप
भोपाल। नये शहर के कोलार थाना इलाके में गर्भवती विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त द्वारा होटल ले जाकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बीतें दिनो किसी बात को लेकर महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। पीड़ीता ने पति के दोस्त को पारिवारिक विवाद के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी उसे बहाने से अपने साथ होटल ले गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हबीबगंज इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति के दोस्त के दोस्त प्रांजल नामक युवक का उसके घर पर आना-जाना था। अक्सर ही आने-जाने के कारण विवाहिता की उससे जान-पहचान बढ़ गई और उनके बीच फोन पर भी बातचीत होती रहती थी। बीती 24 अक्टूबर को महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बाद में पति के घर से जाने के बाद महिला ने पति के दोस्त प्रांजल से फोन पर बात करते हुए झगड़े की बात बताई। उसकी बात सुनकर प्रांजल हमदर्दी जताते हुए कहा की वह अभी उसके घर आ रहा है, और उसे वहॉ से उसे ले जाकर उसकी बहन के घर छोड़ देगा और गुस्सा शांत होने पर उसके पति को समझाइश देगा। उस समय विवाहिता भी काफी गुस्से में थी, उसे आरोपी की बात सही लगी और उसने इस पर हामी भर दी। दोपहर के समय प्रांजल महिला के घर पहुंचा और उसे बहन के घर छोड़ने के बहाने अपने साथ कोलार इलाके के एक होटल में ले गया। वहॉ उसने पीड़िता के साथ ज्यादती करने का प्रयास किया इस पर पीड़िता ने उससे जाने देने की गुहार लगाते हुए कहा कि वह पांच महीने के गर्भ से है। इसके बाद भी आरोपी ने जर्बदस्ती उसे अपनी हवस का शिकरा बना लिया। ज्यादती के बाद आरोपी ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उसकी धमकी और बदनामी के डर से पीड़िता ने उस समय उसकी करतूत के बारे में किसी को नहीं बताया। महिला की खामोशी से आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह उस पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। परेशान होकर महिला ने सारी बात अपने पति को बताई और थाने जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप