पटना में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूटपाट
पटना। हाल ही में बिहार के पूर्णियां में बदमाशों ने तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था और अब पटना में अज्ञात बदमाशों ने तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूटपाट किया है। घटना शनिवार शाम सात बजे कंकड़बाग के कॉलोनी मोड़ के पास की बताई जा रही है। प्राप्त खबर के अनुसार चार अज्ञात बदमाश ग्राहक बनकर तनिष्क ज्वेलरी शॉप में पहुंचे और वहां से लाखों रूपये मूल्य के सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बताया गया है कि चारों बदमाश दो बाइक पर आए थे और उनके पास हथियार थे। लूटपाट के दौरान ज्वेलरी शॉप में कोई भी ग्राहक अंदर नहीं था। शॉप के स्टॉफ के मोबाइल भी लेकर बदमाश भाग गए। छह मोबाइल लेकर भागने की जानकारी मिली है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। आपको बता दें कि बिहार सहित पूरे देश में पूर्णिया लूटकांड काफी चर्चा में रहा था। इस घटना में बदमाशों ने पौने चार करोड़ों की लूट की घटना अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई में सफलता भी मिली थी। अब बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने तनिष्क ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है।

मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा