छग-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मुठभेड़ अब भी जारी है। वहीं दो जवानों को भी गोली लगी है, जिन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने इसकी पुष्टि की है।
बस्तर के लगभग सभी जिलों के डीआरजी जवान और महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज ने नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर अभय को घेरने बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है।

श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव