झारखंड में कांग्रेस ने की 4 मंत्री पद की मांग, 4:1 फॉर्मूले को लेकर चर्चा
रांची।हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एनडीए के खाते में 24 सीटें गईं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं कैबिनेट मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा चल रही है। कांग्रेस की तरफ से चार मंत्री पदों की मांग की गई है।झारखंड में नई सरकार में कांग्रेस ने चार मंत्री पदों की डिमांड की है। दरअसल, कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस की यह मांग 4:1 फॉर्मूले पर बताई जा रही। कांग्रेस की तरफ से हर चार विधायकों पर एक मंत्री पद की डिमांड की गई है। इसे लेकर चर्चा चल रही है।सूत्रों का कहना है कि 26 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, टीएमसी की ममता बनर्जी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, समेत इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सभी प्रमुख नेता पहुंचेंगे।

बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत