विश्वासघात! महिलाओं को घर बैठे काम का लालच देकर ठग लिए 15 लाख रुपये
राजिम: घर बैठे काम से पैसे कमाने का झांसा देकर एक शख्स ने राजिम में परसदाजोशी के आसपास की महिलाओं से 15 लाख रुपए ठग लिए। उसने महिलाओं को अगरबत्ती, पेन-पेंसिल बनाने और सेनेटरी पैड की पैकिंग का काम दिलाने की बात कही थी। चेन नेटवर्किंग के जरिए उसने महिलाओं को झांसे में लिए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, परसदाजोशी में रहने वाली ममता साहू (42 वर्ष) शनिवार को राजिम थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि रायपुर के रामकुंड में रहने वाले सत्येन्द्र सोनकर ने 2024 में फोन कर खुद को स्वाभिमान फाउंडेशन का प्रतिनिधि बताया। उसने 4-5 महिलाओं का समूह बनाकर मशीन और कच्चा सामान देने हर समूह से 20-20 हजार रुपए लिए। ममता ने भी 20 हजार लिए थे। इस तरह आसपास के गांवों में 15 लाख रुपए ठगे।

गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी