पुराने सियासी घटनाक्रम को लेकर गहलोत सरकार पर उठे सवाल
पूर्णिया। में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि माजिद आलम (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी के समीप हुई है। मृतक की पहचान अररिया जिला निवासी के तौर पर हुई है, जो सीसाबाड़ी गांव स्थित अपने ससुराल में रहता था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दो वर्षों से ससुराल में रहकर बाइक गैराज चला रहा था। शाम में वे अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने पूर्णिया शहर आया था। देर शाम जब वे सामान लेकर बाइक से वापस लौट रहा था, तभी बायसी के बांसबाड़ी के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्थानीय लोग आवाज सुनकर मौके पर दौड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बायसी पहुँचाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सदमें में परिवार
माजिद की मौत ने दो परिवारों को सदमे में डाल दिया है। परिजनों के अनुसार, माजिद ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी और पांच बच्चे (दो बेटे और तीन बेटियां) अररिया में रहते हैं। वहीं, दो साल पहले उन्होंने रौटा की एक महिला से प्रेम विवाह किया था और तब से वे ससुराल सीसाबाड़ी में ही रहकर अपना गैराज चला रहे थे। माजिद ही दोनों परिवारों की आर्थिक रीढ़ थे। उनकी मौत के बाद बच्चों के भविष्य पर अंधेरा छा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में
टीम इंडिया के कप्तान बनने की कहानी Suryakumar Yadav ने खुद बताई
जेके हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी