जबलपुर मेडिकल कॉलेज में लापरवाही उजागर: वार्ड बॉय चला रहा मरीजों का वेंटिलेटर
जबलपुर। जबलपुर स्थित महाकौशल के सबसे बड़े अस्पताल नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में मरीजों का इलाज अब भगवान भरोसे चलता नजर आ रहा है। अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वार्ड बॉय मरीज को वेंटिलेटर पर लगा रहा है। वहीं, एक दूसरे वीडियो में अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन खुद ही अपने मरीजों को वेंटिलेटर से सेक्शन पाइप जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल में इस तरह की लापरवाही के ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
वार्ड बॉय लगा रहा वेंटिलेटर
सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक वार्ड बॉय बिना किसी डॉक्टर की मौजूदगी के मरीज को वेंटिलेटर से जोड़ रहा है। इतना ही नहीं, दूसरे वीडियो में एक मरीज को सेक्शन पाइप लगाने का काम उसके परिजन खुद करते नजर आ रहे हैं। जबकि यह कार्य डॉक्टरों या प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा किया जाना चाहिए।अस्पताल में इस तरह मरीजों के इलाज में की जा रही लापरवाही और गैर-प्रशिक्षित लोगों द्वारा मेडिकल उपकरणों का उपयोग मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ के समान है। महाकौशल के सबसे बड़े अस्पताल नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से सामने आए ये वीडियो अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और सिस्टम की खामियों को उजागर कर रहे हैं।

आम जनता को बड़ी राहत: ₹1,200 की लागत वाला एलपीजी सिलेंडर ₹587 की भारी छूट के साथ मिल रहा बेहद सस्ता
मिसाइल का शहर क़ेशम द्वीप, ईरान की सैन्य ताकत का प्रतीक
सर्राफा बाजार में मंदी का रुख: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
लाल किला ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन: दिल्ली की अदालत में 10 आरोपियों की हुई पेशी, जांच एजेंसी ने दाखिल की चार्जशीट
2007 का वह पल जब ललित मोदी ने क्रिकेट दिग्गजों से लगाई थी गुहार