बलूचिस्तान के मंड में आईईडी विस्फोट...पाकिस्तानी सेना के 5 जवानों की मौत
लाहौर । बलूचिस्तान के मंड में एक आईईडी विस्फोट का मामला सामने आया है। घटना में पाकिस्तानी सेना के 5 जवानों के मारे जाने की सूचना है। यह धमाका मंड के शंड इलाके में एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया है।
हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान कैप्टन वकार काकर, नायक जुनैद, नायक इस्मत, लांस नायक खान मुहम्मद और सिपाही जहूर के रूप में हुई है। आईईडी विस्फोट ने पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में कुल 5 जवान मारे गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसके पहले मई में बलूचिस्तान में एक वाहन पर आईईडी की चपेट में आने से 12 पाकिस्तानी सेना के जवान की मौत हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान की आज़ादी के लिए लड़ रहे अलगाववादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी।
धमाके में सेना के एक वाहन में सवार 12 सैनिक मारे गए, जिसमें स्पेशल कैंपेन कमांडर तारिक इमरान और सूबेदार उमर फारूक भी शामिल थे। विस्फोट में वाहन भी पूरी तरह खत्म हो गया था। सेना ने कहा था कि इलाके में मौजूद किसी भी आतंकवादी को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली