धोनी-दुबे की जोड़ी से CSK को जीत, सूर्यकुमार ने दुबे को किया ट्रोल
Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव अपनी टीम के साथ-साथ दूसरी टीमों के खिलाड़ियों पर भी पैनी नजर रखते हैं। यही कारण है कि सूर्या सोशल मीडिया पर दमदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों की सराहना करने से नहीं चूकते। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे के शानदार खेल पर उन्होंने उनकी टांग खिंचाई की है। सूर्यकुमार यादव ने CSK की जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर शिवम दुबे को लेकर एक स्टोरी शेयर की है।
'तुम रन आउट मत कराना बस!': SKY
सूर्यकुमार यादव ने अपने इस इंस्टाग्राम स्टोरी में शिवम और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर के साथ एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'माही भाई-स्ट्राइक देंगे तो तुम बना लोगे, दुबे-ट्राय कर लेंगे। माही भाई-ट्राय करना है तो हम ही कर लेते हैं, बस तुम रन आउट मत करा देना।' बता दें कि शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव के बीच गहरी दोस्ती है। दुबे और सूर्या घरेलू क्रिकेट में एक ही टीम मुंबई के लिए खेलते हैं। यही कारण है कि दोनों के बीच खूब हंसी-मजाक भी चलता है।
CSK के लिए शिवम दुबे ने बनाए 43 रन
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में शिवम दुबे ने CSK के लिए 43 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, उनकी ये पारी थोड़ी धीमी रही। दुबे ने 43 रन बनाने में 37 गेंद का सामना किया इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए। शिवम दुबे के अलावा टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद में 26 रन बनाकर मैच को फिनिश किया। वहीं इससे पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया था। लखनऊ की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने 49 गेंद में 63 रनों की पारी खेली थी। इसके जवाब में CSK ने 5 विकेट के नुकसान पर तीन गेंद रहते ही 168 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस सीजन में CSK की 7 मैचों में से ये सिर्फ दूसरी जीत थी।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता