भारती सिंह के बेटे गोला का क्यूट खुलासा
भारती सिंह का बेटा गोला अभी सिर्फ तीन साल का है। गोला को एक टीवी अभिनेत्री काफी पसंद है। खास बात तो यह है कि वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के सैलून में पेडीक्योर करवाना चाहता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो रहा है।
किसके पार्लर में पेडिक्योर कराना चाहता है गोला
भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तेजस्वी प्रकाश को फोन कर रही हैं। फोन पर भारती ने बताया कि उनका बेटा गोला मुंबई में तेजस्वी के नए पार्लर में पेडिक्योर करवाने जाना चाहता है।
कौन है गोला की पसंदीदा अभिनेत्री
भारती के बेटे गोला को टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश बहुत पसंद है। जब भारती ने तेजस्वी से गोला की इच्छा के बारे में बताया तब अभिनेत्री ने बहुत प्यार से जवाब देते हुए कहा, 'हां, छोटे बच्चे गोला की इच्छा पूरी कर दो। उसे पेडिक्योर करवाना चाहिए।' उन्होंने भारती से कहा कि गोला को सैलून लेकर आ जाएं।
भारती और हर्ष के बारे में
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम लक्ष्य है, जिसे प्यार से गोला कहते हैं। उनका जन्म 2022 में हुआ था। छोटे बेटे का नाम यशवीर है, जिसे पहले प्यार से काजू कहते थे। उनका जन्म 19 दिसंबर को हुआ था।

हौजरानी में हर चौखट पर 'होटल', न सुरक्षा का इंतजाम और न दमकल के आने का रास्ता
मुनाफे के झूठे वादे से ₹66 लाख की चपत: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अंकुर सैकिया
ममता बनर्जी फिर विवादों में, देशद्रोह के आरोपों से सियासत गरम
चंबल की लहरों में नई जिंदगी की गूंज: 95 अंडों से निकले 54 नन्हे घड़ियाल
चुनावी मंथन या डैमेज कंट्रोल? मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच पर जुटेंगे एमपी कांग्रेस के दिग्गज