अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर जोरदार हमला, बदलाव की उल्टी गिनती का दावा
नई दिल्ली|आम आदमी पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर पर रैली का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निशाने पर केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। केजरीवाल ने कहा कि 4 अप्रैल 2011 को इसी जंतर-मंतर से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी गई थी और उसके बाद कांग्रेस का सफाया हुआ। अब इसी स्थान से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के अभियान की शुरुआत हो रही है और आज से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2014 में लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत दिया, लेकिन 12 साल बाद भी आम आदमी की जिंदगी में कोई बुनियादी बदलाव नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि न अच्छी सड़कें हैं, न पीने का पानी, न सीवर और न ही 24 घंटे बिजली। प्रदूषण चरम पर है और एयरलाइन, रेलवे, बैंक, स्कूल और अस्पताल जैसे हर सेक्टर की हालत खराब है।केजरीवाल ने दुबई, अमेरिका, टोक्यो, जर्मनी और फ्रांस की सड़कों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां गाड़ियां 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं, जबकि गुजरात के राजकोट से जूनागढ़ की 104 किमी दूरी तय करने में चार घंटे लगते है। प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने बीजिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां प्रदूषण कम हुआ, लेकिन उत्तर भारत में सांस लेना मुश्किल है केजरीवाल ने अपने खिलाफ चले कथित शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चार साल से उन्हें और दिल्ली के लोगों को परेशान किया गया। दिन-रात उन्हें चोर और भ्रष्टाचारी बताया गया। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने साफ कहा है कि पूरा केस फर्जी था और कोई सबूत नहीं मिला। सदियों में ऐसा फैसला आया है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 साल में उनके खिलाफ एक रुपये का भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ, जबकि हजारों फाइलों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए।
दिल्ली में भाजपा सरकार वादाखिलाफ
दिल्ली की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि एक साल में हालात बदतर हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के बस मार्शलों को नियमित करने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि एक भी मार्शल नियमित नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने 10 हजार बस मार्शल, हजारों डीटीसी चालक-कंडक्टर, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों के कर्मचारियों को निकाल दिया। महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।केजरीवाल ने दावा किया कि आप सरकार के दौरान दिल्ली में 24 घंटे बिजली, बेहतर स्कूल और अस्पताल थे, लेकिन अब सड़कों पर गड्ढे, गंदगी और पानी की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। - देवेश श्रीवास्तव, विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) दिल्ली पुलिस

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव