चाईबासा में पुआल के घर में आग लगी, चार बच्चों की जलकर मौत, परिवार में मातम
झारखंड के चाईबासा से एक दुखद खबर सामने आई है. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतीलिपी गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की आग में जलकर मौत हो गई. घटना पुआल से बने एक घर में घटी, जहां बच्चे खेल रहे थे. खेलते समय घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने चारों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में चारों बच्चों की मौत हो गई. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के गीतीलिपी गांव में चार बच्चों की जलकर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि चारों बच्चे घर के आंगन में बने पुआल के घर में खेल रहे थे. इस दौरान लगी आग गई जिसमें जलकर चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है घटना की जानकारी ले रही है.
गांव में मातम का माहौल
घटना के बाद फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया. वहीं आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है. वहीं इस घटना में चार बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है. इस दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है.

संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप