एडीजी योगेश देशमुख समेत 4 पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
भोपाल: मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा 14 अगस्त 2025 को की गई है. इनमें 4 अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 का चयन सराहनीय सेवा पदक के लिए किए गया है. इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदकों का वितरण अगले साल यानि 15 अगस्त 2026 के अवसर पर किया जाएगा.
इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता, आरक्षक देवेन्द्र कुमार कौशल तथा प्रधान आरक्षक वॉल्टर हेनरी इक्का को देने की घोषणा की गई है. इन अधिकारियों को पदक 15 अगस्त 2026 को प्रदान किए जाएंगे.
इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप आयुक्त सीमा अलावा, पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार खत्री, सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक प्रवीण पवार, निरीक्षक कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक मनेता राय, उप पुलिस अधीक्षक श्री अलरिज विन्सेंट सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक राव सावंत को दिया जाएगा.
पिछले साल घोषित 65 लोग शुक्रवार को होंगे सम्मानित
केंद्रीय ग्रह मंत्रालय द्वारा जिन पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाता है. इन सभी को 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाता है. पिछले वर्ष यानि 14 अगस्त 2024 को जिन 65 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक देने की घोषणा हुई थी, उनको कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाल परेड ग्राउंड में सम्मानित करेंगे.

100% एथेनॉल (E100) पर चलने वाली गाड़ियों को मिल सकती है मंजूरी
West Bengal चुनाव के बीच मामला Supreme Court of India पहुंचा
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी की मौत
दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति वाले इलाके में केजरीवाल की जीत, BJP को झटका