बहन देखती रह गई, बदमाश भाई का मोबाइल छीनकर फरार
जबलपुर। लम्हेटा बायपास चौराहे पर भेड़ाघाट मोड़ के पास सोमवार की रात मौसेरी बहन के सामने एक युवक ने छात्र से मोबाइल और नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। तिलवारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना का विवरण
तिलवारा पुलिस के अनुसार, तेवर निवासी रोहित सिंह लोधी (जो आदर्श ज्योति स्कूल धनवंतरी नगर में बारहवीं कक्षा का छात्र है) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चौदह सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी मौसी की बेटी जैसलीन को चौकीताल छोड़ने के बाद लम्हेटा बायपास चौराहे पर खड़ा था। रात करीब पौने नौ बजे चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल अपनी मोटरसाइकिल से वहां आया और रोहित की जेब से आठ सौ रुपए निकाल लिए।
विरोध करने पर मारपीट और मोबाइल छीना
रोहित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चार-पाँच थप्पड़ मारे। इसके बाद जब छात्र ने अपने भाई को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला, तो आरोपी धक्का देकर उसका मोबाइल भी छीनकर भागने लगा। भागते समय आरोपी की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई और वह गिर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह बाइक समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हलचल, अभिजीत दिपके को प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस
13 डॉलर की जासूसी डिवाइस ने खोली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पोल?
‘विपक्ष का सिर्फ एक मकसद रिजीम चेंज’, राहुल गांधी और CJP पर बरसे धर्मेंद्र प्रधान
अनंत सिंह ने पहली बार नीतीश कुमार पर बोला खुलकर हमला, दिया बड़ा बयान
MP में बिजली संकट पर मंत्री का बयान, शहरों के बजाय गांवों में क्यों कट रही बिजली?