पीएम मोदी के जन्मदिन पर एमपी में सियासी हलचल, नितिन नबीन पहुंचेंगे मंदसौर-इंदौर-उज्जैन
मंदसौर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। सर्वोच्च सांगठनिक पद संभालने के उपरांत यह उनका पहला मध्य प्रदेश दौरा होगा। इस दौरान वे राज्य के मंदसौर, इंदौर एवं उज्जैन जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में भी अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नबीन राज्य में इस अभियान का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
स्वामित्व योजना और नि:शुल्क रजिस्ट्री कार्यक्रम में लेंगे भाग
अपने प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष स्वामित्व योजना (SVAMITVA) से जुड़े कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आवासीय भू-खंडों के अधिकारों को दर्ज कर ग्रामीणों को संपत्ति के स्वामित्व दस्तावेज प्रदान किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में ग्रामीणों के मकानों की रजिस्ट्री नि:शुल्क कराने की अभिनव पहल की जा रही है, जिसमें वे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को करेंगे बाड़े में रिलीज
दौरे का मुख्य आकर्षण मंदसौर स्थित गांधी सागर अभयारण्य में चीतों की पुनर्स्थापना से जुड़ा कार्यक्रम रहेगा। कूनो नेशनल पार्क की सफलता के पश्चात अब गांधी सागर में भी चीतों को बसाने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पूर्व में ही गांधी सागर में दो चीतों को बाड़े में छोड़ने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया जा चुका है। अब प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के विशेष अवसर पर नितिन नबीन चीतों को अभयारण्य के बड़े बाड़े में रिलीज करेंगे।

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हलचल, अभिजीत दिपके को प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस
13 डॉलर की जासूसी डिवाइस ने खोली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पोल?
‘विपक्ष का सिर्फ एक मकसद रिजीम चेंज’, राहुल गांधी और CJP पर बरसे धर्मेंद्र प्रधान
अनंत सिंह ने पहली बार नीतीश कुमार पर बोला खुलकर हमला, दिया बड़ा बयान
MP में बिजली संकट पर मंत्री का बयान, शहरों के बजाय गांवों में क्यों कट रही बिजली?