लश्कर हैंडलर साबिर की साजिश नाकाम, 8-10 स्लीपर सेल किए तैयार
गाजीपुर। दिल्ली के गाजीपुर से पकड़े गए लश्कर हैंडलर साबिर अहमद लोन उर्फ राजा उर्फ आदिल डाक्टर ने दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू कश्मीर में 8 से 10 स्लीपर सेल/लड़ाके तैयार कर लिए थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जब देशविरोधी और पाकिस्तान समर्थित नारे लिखने के बाद आतंकी संगठन और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई को लगता था कि लोन भारत में कुछ भी करवा सकता है तो इसे भारत में आतंकी वारदातों के टारगेट देने लग गए थे। ऐसे में इन स्लीपर सेल से संपर्क करने ये दिल्ली आया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश जाने से पहले गुरुग्राम और दिल्ली में एक से डेढ़ वर्ष रहा था। यहां इसने चार से पांच स्लीपर सेल बना लिए थे। इनमें से ज्यादा बांग्लदेशी थे। ये पैसे का लालच देकर उनसे कुछ भी काम करवा सकता था। ऐसे ही इसने जम्मू कश्मीर में चार से पांच उन युवाओं को अपने साथ जोड़ा था जिन्होंने पैसे लेकर पत्थर फेंके थे। आरोपी लोन ने इन युवकों को जेहाद के नाम पर बरगलाया था। फरवरी में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास देश विरोधी पोस्टर लगाने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुनील राजैन व धीरज महलावत की टीम ने लश्कर के लिए बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए सात बांग्लादेशियों समेत आठ कथित स्लीपर सेल को पकड़ लिया था। इनके पकड़े जाने के बाद लोन को लगा कि उसे पाकिस्तान से टारगेट मिल रहे हैं और वह भारत में वारदात कैसे करवाएगा। ऐसे में ये स्पीलर सेल को एकत्रित करने के लिए फिर से भारत आया था। स्पेशल सेल इसे समय से नहीं पकड़ती तो आरोपी अपनी मंसूबों में कामयाब हो जाता।
आरोपी फोन नहीं रखता था
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार साबिर बांग्लादेश में जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था उसे बांग्लादेश में छोड़ आया था। भारत में नया मोबाइल और सिम लेता फिर उस फोन पर अपनी तमाम साइटों पर अपनी आईडी को सक्रिय करता। इसकी इंस्टाग्राम पर कई आईडी बनी हुई हैं। ये नए फोन को कुछ समय चलाने के बाद फेंक देता था।
आईएसआई के अधिकारियों के संपर्क में था
आरोपी लोन ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पाकिस्तान में लगातार बात होती थी। लश्कर के उसके आका उसकी आईएसआई के अधिकारियों से लगातार बात कराते थे। ये अधिकारी उसे तरह-तरह के टॉरगेट दे रहे थे। फिलहाल स्पेशल सेल आरोपी को जम्मू कश्मीर लेकर गई है।
गुरुग्राम में इलाज कराया था
स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम में रहने के दौरान हेयर ट्रांसप्लांट कराने के अलावा अपने दांतों को भी इलाज कराया था। इसको स्पाईनल की भी परेशानी थी। उसका भी आरोपी ने इलाज कराया था।

ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान
अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा