भोपाल मंडल में RPF का बड़ा अभियान, 346 लोगों पर हुई कार्रवाई
भोपाल। रेल यात्रियों से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों तथा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल सुरक्षा बल, भोपाल मंडल द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान डीआरएम श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक के निर्देशन में मंडल के सभी आरपीएफ पोस्टों द्वारा संचालित किया गया।
अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर धन की मांग करने, जबरन वसूली करने तथा यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने जैसी गतिविधियों की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर जांच एवं निगरानी की गई। इसी क्रम में
वर्ष 2026 के पांच माह में कार्रवाई के दौरान ऐसे कुल 346 किन्नरों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए 2 लाख 15 हजार 7 सौ पैतीस रूपये जुर्माना वसूल किया गया जबकि केवल मई माह में 39 किन्नरों के विरुद्ध करवाई कर 29 हजार 1 सौ अस्सी रूपये जुर्माना राशि वसूल किया गया।
रेल सुरक्षा बल द्वारा मंडल के सभी पोस्टों को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे मामलों में सतत निगरानी रखें, नियमित जांच अभियान संचालित करें तथा यात्रियों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं भयमुक्त यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। रेल सुरक्षा बल यात्रियों से भी अपील करता है कि किसी भी प्रकार की असुविधा, जबरन धन मांगने अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ कर्मी को दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव