मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक नरसिम्हा राव बंडारू तथा उपाध्यक्ष नवीन कुमार ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भेंट कर प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
ग्रीनको ग्रुप भारत की अग्रणी नवकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है। ग्रीनको ग्रुप प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा गतिविधियों के विस्तार का इच्छुक है। यह ग्रुप शिवपुरी जिले में सौर ऊर्जा संयंत्र और मंदसौर व रतलाम जिलों में पवन ऊर्जा संयंत्र के प्रोजेक्ट संचालित कर रहा है।
नीमच जिले में गांधी सागर के पास 1920 मेगावाट क्षमता के भारत के सबसे बड़े पंप हाइड्रो स्टोरेज प्लांट का निर्माण भी 11 हजार करोड़ रूपए के निवेश से किया जा रहा है। इस परियोजना से लगभग 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

भाजपा छोड़कर अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी, कहा- शुरू होगा आंदोलन
अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: आज बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, अवैध होटलों और निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर
टी20 कप्तानी पर एमएसके प्रसाद की दो टूक, सूर्यकुमार के साथ खड़े दिखे
पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान: दिल्ली अग्निकांड के बाद 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना में कमियां उजागर, जल्द आएगी नई सख्त नीति
ENG vs NZ: पहले ही दिन विकेटों की बारिश, हैरी ब्रूक का अर्धशतक बना खास