नीतीश कुमार के कुशासन को आईना दिखा रहे हैं सम्राट चौधरी- राजेश राठौड़
पटना। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एनडीए में खुद को बेहतरीन सीएम बनाने की जल्दी में लगातार पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने वक्तव्यों से अपमानित कर रहे हैं। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही है। उन्होंने कहा है कि सम्राट चौधरी का सदन में विश्वासमत साबित करने के दौरान दिया गया बयान कि सीएम पद किसी की बपौती नहीं होती है वो बीस वर्षों में दस बार सीएम बने नीतीश कुमार को आईना दिखाने जैसा बयान रहा क्योंकि निशांत कुमार को वें चाहकर भी सीएम नहीं बना सकें। बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि सम्राट चौधरी ने एक बार नहीं बल्कि अनेकों बार पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ऐसी तल्ख टिप्पणी की है जो उनके शासन काल को बदतर बताने का प्रयास ही प्रतीत होता है। सम्राट चौधरी के ताजा बयान को आधार बनाकर उन्होंने कहा कि नए नवेले सीएम ने कहा है कि थानों और अंचलों की मॉनिटरिंग सीएम आवास से की जाएगी जो यह स्पष्ट करता है कि थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अंचलों में लालफीताशाही और भ्रष्टाचार को नीतीश कुमार ने फलीभूत होने दिया जिसे अब सम्राट चौधरी ने समाप्त करने की ठान ली है। मतलब स्पष्ट है कि राज्य में एनडीए के पूर्ववर्ती सीएम ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जिसको अब उन्हीं के नवनियुक्त सीएम ने भरे सदन में स्वीकार लिया है। खुद को सुपरहिट सीएम साबित करने में अपनी ही सरकार के नाकामियों को रेखांकित कर सम्राट चौधरी ने कहीं न कहीं नीतीश कुमार के मुख्यमंत्रित्व काल को आईना दिखाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत