किउल-गया रेलखंड के सिरारी और शेखपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित पुल सं. 40 पर लगाया गया परमानेंट स्पीड रिस्ट्रिक्शन हटाया गया
हाजीपुर। दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड के सिरारी और शेखपुरा स्टेशनों के मध्य किमी 19/41-43 पर स्थित रेल पुल सं. 40 पर रेल संरक्षा के मद्देनजर 40किमी/घंटा की गति से ट्रेनों के परिचालन हेतु परमानेंट स्पीड रिस्ट्रिक्शन (पीएसआर) लगाया गया था। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिनांक 15 अप्रैल को रेल संरक्षा से जुड़े कार्य के सफलतापूर्वक पूरा कर लिए जाने के बाद अब इस पुल पर ट्रेनों की गति नियंत्रण को हटाते हुए सेक्शनल स्पीड से ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इससे एक ओर जहां संरक्षा में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की गति बढ़ने से समयपालन में सुधार आएगा।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद