RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
भोपाल: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की बाट जोह रहे परिजनों के लिए अच्छी खबर है। राज्य शासन ने प्रथम चरण की लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों के एडमिशन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी है। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह निर्णय उन अभिभावकों के अनुरोध पर लिया गया है, जो किन्हीं कारणों से तय समय में प्रवेश नहीं दिला पाए थे।
उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया था। शासन ने यह 10 दिन का अतिरिक्त समय इसलिए दिया है ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही, राज्य शिक्षा केंद्र ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई निजी स्कूल आवंटित बच्चे को प्रवेश देने से मना करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों (BRC और DPC) को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हर चयनित बच्चे का एडमिशन समय पर हो।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद