2 मार्च को प्रदेशभर में चक्का जाम, बस संचालकों का सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय
सागर। आगामी 2 मार्च को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सभी बस संचालक हड़ताल (Bus operators strike) पर रहेंगे। यह निर्णय मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (Madhya Pradesh Bus Owners Association) की बैठक में लिया गया है। दरअसल नई परिवहन नीति और पीपीपी मॉडल के विरोध में 2 मार्च से बसों का संचालन बंद कर बस ऑपरेटर हड़ताल पर जाएंगे। प्रदेश के सागर में जुटे प्रदेशभर के निजी बस आपरेटर्स नई परिवहन नीति के खिलाफ हुए लामबंद हुए है।
सागर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। निजी बस आपरेटर्स दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 24 /12 के राजपत्र में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन को निरस्त करने की मांग की है। 23 तारीख को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंप कर सरकार को एसोसिएशन के निर्णय से अवगत कराएंगे।

माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने