झारखंड में घरेलू विवाद में ससुर की हत्या, पत्नी और साली गंभीर घायल
पलामू । झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। लवकुश यादव (सोबा बरेवा, हैदरनगर थाना क्षेत्र) ने पत्नी रीता देवी (छतरपुर) पर चाकू से हमला कर दिया। परिवारिक तनाव के कारण रीता कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में लवकुश बाहर से लौट आया और पत्नी को ससुराल जाने का दबाव डालने लगा। जब रीता ने ससुराल जाने से इनकार किया तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गुस्से में आरोपी ने पहले पत्नी पर हमला किया। बीच-बचाव के लिए आए ससुर सुनील यादव पर भी उसने चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान हस्तक्षेप करने आई साली कविता कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी और साली को मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना को घरेलू कलह का नतीजा बताया है। पुलिस की कोशिश है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्याय के तहत कार्रवाई की जाए।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव