20 मंत्री शपथ लेंगे, 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं नीतीश कुमार
बिहार | बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब विराम लग गया है। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद उनके 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता औपचारिक रूप से साफ हो गया। वहीं, भाजपा ने भी अपनी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुनकर उपमुख्यमंत्री के नामों पर मुहर लगा दी है। नीतीश कुमार के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे। नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 20 मंत्री शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे, इसमें सहयोगी दलों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों हो गए फिक्स
नीतीश कुमार कल दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह फैसला एनडीए की बैठक में लिया गया, जिससे सरकार की रूपरेखा स्पष्ट हो गई है।
किस दल से कितने मंत्री होंगे शामिल?
शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री समेत कुल 20 मंत्री शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्रियों के अलावा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 8-8 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अतिरिक्त, रालोसपा, रालोमो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) से एक-एक मंत्री शपथ लेंगे।
संभावित नए मंत्रियों की सूची
भाजपा से उपमुख्यमंत्रियों के अलावा रामकृपाल यादव, मंगल पाण्डेय, नितिन नवीन, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि और संगीता कुमारी/रमा निषाद के मंत्री बनने की चर्चा है। जदयू से विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, संतोष निराला, मदन सहनी और रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे। सहयोगी दलों में राजू तिवारी (लोजपा रामविलास), स्नेहलता कुशवाहा (रालोमो- उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी) और संतोष सुमन (हम- जीतन राम मांझी के बेटे) को मंत्री बनाया जाएगा। आगे मंत्रिमंडल का विस्तार खरमास के बाद किया जाएगा।

कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात