मौसम का मिजाज बदला-बदला: आज दिल्ली-एनसीआर में ठंड और गर्मी का संगम
दिल्ली-एनसीआर में 4 नवंबर को दिन की शुरुआत थोड़ी ठंडी रहने की संभावना है. बात करें रात के तापमान की तो इसके करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह हल्की धुंध बनी रहेगी. जैसे-जैसे धूप खिलेगी, तापमान बढ़ेगा. दोपहर तक तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा. रात होने तक आगमन करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
इससे पहले 3 नवंबर को इस मौसम में दिल्ली में अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 3 नवंबर की सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर्यवेक्षण में सबसे कम तापमान आया नगर में रिकॉर्ड किया गया, जो कि 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा. ये इस सीजन का सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान है.
कहां कितना रहा एक्यूआई
बात करें दिल्ली के एक्यूआई की तो 3 नवंबर को ये 324 है. कई इलाकों में 300 से 400 के बीच रहा. वजीरपुर में सबसे ज्यादा 389 AQI रहा. अलीपुर का AQI- 354, आनंद विहार का 371, अशोक विहार का 367, आया नगर का 365, मथुरा रोड का 345, करणी सिंह का 336, डीटीयू का 246, बवाना का 312, बुराड़ी क्रॉसिंग का 384, चांदनी चौक का 354, द्वारका-सेक्टर 8 का 344, जहांगीरपुरी का 336, दिलशाद गार्डन का 302, आईटीओ का 307, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 331 रहा. ये सभी इलाके रेड जोन में हैं. आज का एयर क्वालिटी इंडेक्स – (AQI) देखने के लिए यहां क्लिक करें.
4 और 5 नवंबर को यहां हल्की बारिश की संभावना
वहीं, आईएमडी का कहना है कि 4 और 5 नवंबर को पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है. जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को 4 और 5 नवंबर को प्रभावित करने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि मौसम का मिजाज देखते हुए सुरक्षित रहें और अपडेट पर नजर रखें.

दिल्ली अग्निकांड के बाद गृह मंत्री का बड़ा कबूलनामा: फाइलों और कागजों में सिमट कर रह गई सुरक्षा की पूरी प्रक्रिया
गरीबों के आशियाने पर भ्रष्टाचार की चोट: पीएम आवास योजना का सहायक 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
रोजी-रोटी कमाने गए शख्स की अंतरराष्ट्रीय हमले में मौत: कुवैत एयरपोर्ट ब्लास्ट से उज्जैन में पसरा मातम
खाकी के रडार पर 'साहब': मुरैना में डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का संगीन मामला दर्ज, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! विधायक के बाद सांसदों को साधने की तैयारी