उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्री पटेल की माताजी स्वर्गीय पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल की माताजी स्वर्गीय यशोदा पटेल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय यशोदा पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?
जेवर हड़पने की साजिश: बहू ने रची फर्जी डकैती, खुद ही गायब किए गहने
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई