रायपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार, IMD ने अलर्ट किया जारी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर जारी है. वहीं राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में गुरूवार रात से ही जमकर बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
वहीं गुरूवार रात से हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में जमकर बारिश होने की बात कही है.
कई जिलों में झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का दौर लौट गया है. जहां राजधानी समेत कई जिलों में गर्जन के साथ भारी बारिश देखने को मिली. वहीं मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
IMD से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के की जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के आसार है.

लाल किला ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन: दिल्ली की अदालत में 10 आरोपियों की हुई पेशी, जांच एजेंसी ने दाखिल की चार्जशीट
2007 का वह पल जब ललित मोदी ने क्रिकेट दिग्गजों से लगाई थी गुहार
भारत-अमेरिका रणनीतिक डील को नई धार: आनंद महिंद्रा से मिलकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- 'सदी की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है हमारी साझेदारी'
विदेशी निवेशकों (FPIs) को रिझाने के लिए सरकार का बड़ा दांव: सरकारी बॉन्ड पर कैपिटल गेन्स टैक्स हटाने की तैयारी