सपा ने असम में उतारे आठ उम्मीदवार, जिनमें चार मुस्लिम
लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने असम के एमसीएलए (मेम्बर आफ काउंसिल लेजिस्लेटिव असेंबली) के चुनाव में प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। यह जानकारी सपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। सपा ने कहा कि असम राज्य के सितंबर 2025 के एमसीएलए के चुनाव में समाजवादी पार्टी के 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और असम प्रभारी प्रो. भुवन जोशी और प्रदेश अध्यक्ष ब्रोजन कुमार हैंडिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश प्राप्त कर प्रत्याशियों की घोषणा की। प्रो. भुवन जोशी ने बताया कि अखिलेश यादव के विजन पीडीए का असम में व्यापक असर हुआ है और पीडीए समाज समाजवादी पार्टी के लिए लामबंद हो रहा है।
सपा ने कहा कि प्रो. भुवन जोशी और ब्रोजन हैंडिक ने अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का असम को सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया है। बीटीसी प्रभारी तेलगु मूशहारी ने भी कहा कि बीटीसी एरिया से समाजवादी पार्टी के आठों प्रत्याशी जीतकर पीडीए को मजबूत करेंगे। प्रत्याशियों की लिस्ट के संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि असम के चिरांग से बनिया ब्रह्मा, मूरीबारी से नूर इस्लाम, फकीर ग्राम से अनवर हुसैन, गुमा से जाकिरूल इस्लाम, सोराइबिल से जयंता बासुमत्तेरी, भेरा गांव से मुमित्रा कचरी, खोरीबारी से माइकल बोरा और माथनगुर्री से अस्दुल इस्लाम प्रत्याशी घोषित हुए। यह जानकारी सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी।

नर्मदा तट पर साध्वी हर्षा रिछारिया का बड़ा संकल्प: गौरीघाट पर 11 दिनों तक करेंगी एकांतवास, अध्यात्म और आत्ममंथन के लिए लिया फैसला
ग्वालियर में ग्रीन एनर्जी की ओर बड़ा कदम: मानपुर पहाड़ी पर लगेगा 2.4 मेगावाट का सोलर प्लांट, नगर निगम को हर महीने 9 लाख की बचत
कर्नाटक कैबिनेट में जिम्मेदारियां तय, प्रियांक खरगे को मिला गृह मंत्रालय
रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: रामलिंगा के बाद एक और मंत्री ने उठाए विभागों के बंटवारे पर सवाल, सीएम शिवकुमार की बढ़ीं मुश्किलें