प्रसाद को लेकर विवाद, कालकाजी मंदिर में खूनी खेल: 35 वर्षीय सेवादार की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात श्रद्धालुओं ने चुन्नी-प्रसाद न मिलने पर 35 वर्षीय सेवादार योगेंद्र सिंह की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक घटना रात 9:30 बजे के करीब हुई। श्रद्धालुओं ने गुस्से में आकर योगेंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर हालत में उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक योगेंद्र सिंह मूल रूप से यूपी के हरदोई के रहने वाले थे और पिछले 15 साल से कालकाजी मंदिर में सेवा कर रहे थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में दक्षिणपुरी निवासी आरोपी अतुल पांडे (30) को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
प्रसाद को लेकर हुआ विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी दर्शन के दौरान प्रसाद में चुन्नी मांग रहे थे। इस पर कहासुनी बढ़ी और मामला हिंसा में बदल गया।
केजरीवाल ने साधा निशाना
वारदात का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा - कालकाजी मंदिर के अंदर सेवादार की निर्मम हत्या करने से पहले इन बदमाशों के हाथ नहीं कांपे? ये कानून व्यवस्था की विफलता नहीं तो और क्या है? बीजेपी के चारों इंजनों ने दिल्ली का ये हाल कर दिया है कि अब मंदिरों में भी ऐसी वारदातें हो रही हैं।

पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की