बिहार से झारखंड तक गूंज रही वोटर अधिकार यात्रा, कटिहार में उमड़ा जनसैलाब
बिहार : बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को झारखंड सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
कटिहार जिले के कुर्सेला शहीद स्मारक चौक से यह यात्रा शुरू हुई, जिसमें झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और मंत्री इरफान अंसारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान नेताओं ने कोढ़ा प्रखंड में मखाना उत्पादन से जुड़े मजदूरों की समस्याएं सुनीं।
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए बिहार की सड़कों पर जनसैलाब उतरा है। चुनाव आयोग की कार्यशैली से लोगों में नाराज़गी है और जनता लोकतंत्र से मिलने वाले अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी हाल में वोट के अधिकार को छीनने नहीं दिया जाएगा।”
वहीं मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार से नाराज़ है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की तरह बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

भाजपा छोड़कर अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी, कहा- शुरू होगा आंदोलन
अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: आज बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, अवैध होटलों और निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर
टी20 कप्तानी पर एमएसके प्रसाद की दो टूक, सूर्यकुमार के साथ खड़े दिखे
पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान: दिल्ली अग्निकांड के बाद 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना में कमियां उजागर, जल्द आएगी नई सख्त नीति
ENG vs NZ: पहले ही दिन विकेटों की बारिश, हैरी ब्रूक का अर्धशतक बना खास