दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने बढ़ाया अलर्ट
दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है. दो दिन से दिल्ली की सुबह बारिश के साथ हो रही है. रविवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई और अब सोमवार को भी सुबह से ही अलग-अलग जगहों पर बारिश हो रही है. बारिश के चलते मौसम में भी ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है.
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD की ओर से 9 अगस्त तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूरे दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऐसे में कहा जा सकता है कि अभी दिल्ली में बारिश का दौर थमने वाला नहीं है.
इन राज्यों में बारिश की संभावना
4 अगस्त को मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 4 से 9 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है. 4 और 9 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
4 अगस्त को झारखंड, सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 4 से 6 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
पहाड़ों पर क्या है मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से हालात बेहद खराब हैं. कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है. अब भी मौसम विभाग की ओर से दोनों ही राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. 4 से 6 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
5 अगस्त को केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 4 से 7 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. 4 अगस्त को गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5-6 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है.

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम