राहुल गांधी, उनके साथी और कांग्रेस पार्टी नकारात्मकता फैलाते हैं: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के साथ भारत की व्यापार वार्ता पर दिए गए बयान पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत समय-सीमा के तहत बातचीत नहीं करता है, हम राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए बातचीत करते हैं। दुनिया भर में हमारे सभी कार्यों में राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि आज हम आत्मविश्वास से भरे हैं और दुनिया में किसी से भी मुकाबला कर सकते हैं। राहुल गांधी पर तंज सकते हुए गोयल ने कहा कि यह यूपीए शासन वाला भारत नहीं है, जो राष्ट्रीय हित के बिना बातचीत के लिए भीख मांगता था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है, क्योंकि वे उनके साथी और उनकी पार्टी नकारात्मकता फैलाते हैं। उन्होंने भारत के लोगों का विश्वास खो दिया है, जिन्होंने बार-बार कांग्रेस को नकार दिया है। आज तक वे देश के विकास के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बना पाए हैं।
इससे पहले राहुल गांधी ने उनके इस बयान को लेकर एक्स पर पोस्ट में लिखा- पीयूष गोयल जितना चाहें अपनी छाती पीट सकते हैं, मेरे शब्दों पर गौर करें, ट्रंप की शुल्क संबंधी समयसीमा के सामने मोदी आसानी से झुक जाएंगे। ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर दो अप्रैल को 26 फीसदी का अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगा दिया था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही इसे 90 दिन के लिए टाल दिया गया था जिसकी मियाद 9 जुलाई को पूरी हो रही है।

ग्वालियर में ग्रीन एनर्जी की ओर बड़ा कदम: मानपुर पहाड़ी पर लगेगा 2.4 मेगावाट का सोलर प्लांट, नगर निगम को हर महीने 9 लाख की बचत
रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: रामलिंगा के बाद एक और मंत्री ने उठाए विभागों के बंटवारे पर सवाल, सीएम शिवकुमार की बढ़ीं मुश्किलें
बड़वानी में हाईवे पर बढ़ी गुंडागर्दी: इंदौर से मुंबई जा रही बस पर उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, 5 से ज्यादा पैसेंजर्स लहूलुहान
शिवसेना कार्यकर्ताओं में उत्सुकता, MLC चुनाव से पहले उद्धव-शिंदे एकता पर सवाल