बीए उत्तीर्ण को भी साक्षात्कार के माध्यम से अन्य विषय में मिलेगा प्रवेश
भोपाल : उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में, मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग की 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शीर्ष समिति' की बैठक हुई।
बैठक में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों, स्नातक स्तर पर संचालित कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश तथा अपरेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के संबंध में चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि ऐसे विद्यार्थी जो स्नातक स्तर पर चयनित मुख्य अथवा गौण विषय से इतर किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर करना चाहते हैं तो उनकी पात्रता का निर्धारण राज्य के विश्वविद्यालयों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पात्र विद्यार्थियों को स्नातक स्तर के प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी सत्र से बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली PAT परीक्षा,CUET-UG अथवा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जा सकेगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरबड़े, अध्यक्ष प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति डॉ. रविंद्र कान्हेरे, कुलगुरुगण एवं शीर्ष समिति के सदस्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम रेखा की दिल्लीवालों से खास अपील: 'मेगा प्लांटेशन अभियान' का हुआ शंखनाद
Mhow में नर्मदा जल आपूर्ति पाइपलाइन फटने से अफरा-तफरी
प्लेइंग-11 में जगह की जंग, पंत और जुरेल में किस पर भरोसा करेगी टीम इंडिया?
बंगाल जा रही थी 1.5 करोड़ की ड्रग्स की खेप, उज्जैन में पकड़ी गई
'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ तत्काल सुनवाई की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी राहत