बिहार के आरा में हत्या, जांच में खुला बंगाल से जुड़ा बड़ा राज
आरा। भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत बड़का-डुमरा -गौरैया मठिया इलाके में धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस तरीके से मारे गए अज्ञात युवक का कनेेक्शन पश्चिम बंगाल से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
इसे लेकर पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना, बैरकपुर पुलिस ने भोजपुर पुलिस से संपर्क साधा है। इसे लेकर भोजपुर पुलिस की टीम सत्यापन के लिए बंगाल जाएगी। दरअसल, किसी केेस के सिलसिले में अनुसंधान में लगी बंगाल पुलिस एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए वहां उठाया है। पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि आरा में मारा गया शख्स बंगाल का ही निवासी है।
इधर, पूछे जाने पर एसपी राज ने कहा कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है। सत्यापन के लिए टीम को वहां भेजा जाएगा। मालूम हो कि 19 अप्रैल की रात 25 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरिंग के साइफन में छिपा दिया गया था।
20 अप्रैल की सुबह गांव के ग्रामीण दैनिक क्रिया के लिए निकले हुए थे , तभी उन्होंने शव को देखा था। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। इसके बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया था। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच ठोंस साक्ष्य एकत्रित किए थे।
डेढ़ माह बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इधर, पश्चिम बंगाल पुलिस का फोन आने के बाद गुत्थी सुलझने की संभावना बढ़ गई है। शुरुआती जांच में किसी गुप्त स्थान पर हत्या कर शव को बोरिंग के साइफन में छिपाए जाने की आशंका जतायी जा रही है। उस समय उसकी जेब से भी कोई पहचान पत्र नहीं मिला था। जिसके कारण हत्या की यह घटना अभी तक अबूझ पहेली बनी हुई है।

कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: रामलिंगा के बाद एक और मंत्री ने उठाए विभागों के बंटवारे पर सवाल, सीएम शिवकुमार की बढ़ीं मुश्किलें
बड़वानी में हाईवे पर बढ़ी गुंडागर्दी: इंदौर से मुंबई जा रही बस पर उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, 5 से ज्यादा पैसेंजर्स लहूलुहान
शिवसेना कार्यकर्ताओं में उत्सुकता, MLC चुनाव से पहले उद्धव-शिंदे एकता पर सवाल
भाजपा छोड़कर अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी, कहा- शुरू होगा आंदोलन
अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: आज बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, अवैध होटलों और निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर