बिना लाइसेंस चल रही थी सुपारी फैक्टरी, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक सुपारी फैक्टरी में छापेमारी की है। यहां से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सुपारी को बरामद किया है। फैक्टरी को बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। विभाग ने इस फैक्टरी को फिलहाल सील कर दिया है।
जिले में हो रहे अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग टीम कोनारी गांव की इस फैक्टरी पहुंची। कोमल फूड प्रोडक्ट फैक्टरी गुरमुख जुमनानी द्वारा संचालित की जा रही थी। विभाग के अधिकारियो को इस बात की सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखे के लिए इस जगह बड़े पैमाने पर सुपारी को काटा जा रहा है। दो दिन पहले भी टीम ने इस फैक्टरी में दबिश देकर सुपारी का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए रायपुर भेजा था।
इसके बाद फिर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियो ने छापेमारी की। इस दौरान फैक्टरी से 1050 बोरियो में 52 हजार 500 किलो कच्ची खड़ी सुपारी और 247 बोरियो में से 12 हजार 350 किलो कटी सुपारी को जब्त किया है। जब्त सुपारी की कुल कीमत 1 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक की कीमत बताई गई है। साथ ही फैक्ट्री को सील किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रिचा शर्मा के साथ उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

सोने की कंपनी में 'कागजी खेल': सेबी ने उजागर किया राजेश एक्सपोर्ट्स का कथित रेवेन्यू घोटाला, एलआईसी के निवेश पर बढ़ा संकट
रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा: विभाग बंटवारे से नाराज होकर छोड़ा पद
इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में लगी आग, इंदौर में 20 लोगों की जान बची
अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार, नितिन नवीन ने दी मंजूरी; पूर्व IPS आज बताएंगे अगला कदम
सीएम योगी के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं