नवगछिया: बिजली अधिकारी बनकर भेजा फर्जी लिंक, व्यापारी से ठगे 87 हजार रुपये
नवगछिया: सिमरा वार्ड संख्या 6 के रहने वाले मकई व्यवसायी जितेंद्र कुमार पोद्दार साइबर ठगी के शिकार हो गए। बिजली विभाग का अधिकारी बनकर एक अज्ञात कॉलर ने उनसे स्मार्ट मीटर अपडेट करने के नाम पर 13 रुपए का रिचार्ज मांगा और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उनके खाते से कुल 87 हजार रुपए चार किस्तों में उड़ गए।
स्मार्ट मीटर अपडेट कराने के नाम पर ठगी
पीड़ित जितेंद्र पोद्दार ने बताया कि वह सुबह अपनी दुकान के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि स्मार्ट मीटर अपडेट करना जरूरी है।
लिंक पर क्लिक करते ही खाता हो गया खाली
इसके लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया, जिसे खोलते ही उनकी बैंक डिटेल्स साइबर ठग के पास पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि कुछ ही मिनटों में उनके खाते से 87 हजार रुपए कट गए। जब तक उन्हें इस फ्रॉड का एहसास हुआ, तब तक उनका खाता पूरी तरह से खाली हो चुका था।
पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय बैंक को सूचना दी और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही नवगछिया साइबर थाना में भी आवेदन दिया है।
इस संबंध में नवगछिया साइबर थाना के पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पीड़ित के खाते से ट्रांजैक्शन को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल से सतर्क रहें और बैंकिंग से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा न करें।

मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती