इंदौर के डेंटल कॉलेज में मॉक ड्रिल शुरू: एनसीसी केडेट्स और फायरब्रिगेड टीम ने किया अभ्यास
इंदौर: इंदौर में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की गई। इसके लिए छह जगह चुनी गई हैं। इसकी शुरुआत इंदौर के डेंटल कॉलेज से हुई। सबसे पहले धमाका किया गया। कॉलेज के मुख्य हिस्से में आग लगा दी गई। कुछ ही देर बाद एनसीसी कैडेट, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और पुलिस के जवान पहुंच गए।
अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों को छत पर जाने को कहा गया। बाद में उन्हें निकालने का अभ्यास कराया गया। उन्हें रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया। तब तक वहां दस से ज्यादा एंबुलेंस आ चुकी थीं। इनमें विस्फोट के घायलों और मरीजों को ले जाया गया। इस दौरान लोगों को स्पीकर के जरिए बताया भी जा रहा था कि क्या करना है। अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड की पांच दमकल गाड़ियों के अलावा नगर निगम के टैंकर, मेडिकल स्टाफ, होमगार्ड, एनडीआरएफ, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी प्रशिक्षित किया गया। अस्पताल परिसर में पानी का छिड़काव करने वाले वाहन वरुण और वज्र भी मौजूद रहे।
रस्सियों के सहारे मरीजों को बचाया गया
विस्फोट के बाद अस्पताल की बिल्डिंग को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को रस्सियों के सहारे नीचे उतारने का अभ्यास किया। इसके अलावा दमकल कर्मियों ने अस्पताल की बिल्डिंग पर पानी का छिड़काव भी किया। अस्पताल में करीब आधे घंटे तक मॉक ड्रिल की गई। इसे देखने के लिए परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। अस्पताल परिसर में बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। डेंटल कॉलेज के अलावा मेडिकल कॉलेज ब्वॉयज हॉस्टल और रेजीडेंस एरिया में भी मॉक ड्रिल की गई।

बड़वानी में हाईवे पर बढ़ी गुंडागर्दी: इंदौर से मुंबई जा रही बस पर उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, 5 से ज्यादा पैसेंजर्स लहूलुहान
शिवसेना कार्यकर्ताओं में उत्सुकता, MLC चुनाव से पहले उद्धव-शिंदे एकता पर सवाल
भाजपा छोड़कर अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी, कहा- शुरू होगा आंदोलन
अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: आज बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, अवैध होटलों और निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर
टी20 कप्तानी पर एमएसके प्रसाद की दो टूक, सूर्यकुमार के साथ खड़े दिखे