गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के सपोर्ट नेटवर्क को किया ध्वस्त
गरियाबंद पुलिस, एसटीएफ और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों का डंप बरामद किया है। डंप से 8 लाख रुपए नकद, कई विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है
एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि नक्सलियों के सप्लाई सिस्टम और सपोर्ट सिस्टम को तोड़ने में गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन में गरियाबंद पुलिस, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं। उन्होंने नक्सली डंप को बरामद करने में सफलता हासिल की।
राखेचा ने कहा कि इसमें से 8 लाख रुपए नकद, कई विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इन 8 लाख रुपए के स्रोत की भी जांच की जाएगी कि नक्सलियों ने किससे ये पैसे जुटाए हैं। इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि जो भी माओवादी सरेंडर करना चाहते हैं, उन्हें सरकारी नीतियों का लाभ दिया जाए।

ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें