भारत गौरव ट्रेन कराएगी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, किराए में मिलेगी छूट
पटना। इंडियन रेलवे 27 मार्च से भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। 11 रात और 12 दिन के सफर में यह ट्रेन 12 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा कराएगी। ग्रुप में यात्रा करने वालों को किराए में 750 रुपए की छूट दी जाएगी। 27 मार्च को यह ट्रेन बेतिया स्टेशन से सुबह 7 बजे चलेगी। क्षेत्रीय प्रबन्धक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन के कोच मोडिफाई हैं। इसकी पेंट्री भी मोडिफाई है। इसमें एक साथ 1000 लोगों का खाना बनाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यात्रा का किराया दो श्रेणी में बांटा गया है। इसमें इकोनॉमी और कंफर्ट शामिल है। इकोनॉमी का किराया 22,520 प्रति व्यक्ति और कंफर्ट का किराया 38,310 प्रति व्यक्ति है। ट्रेन में 200 सीट उपलब्ध हैं। बाकी बुक हो चुकी है। ट्रेन मेंु कुल 550 सीट हैं। सिन्हा ने बताया कि डायरेक्ट आईआरसीटीसी के बिस्कोमान स्थित दफ्तर और ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक करा सकते हैं।
बता दें यह ट्रेन बेतिया, सुगौली, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दिन दयाल उपाध्याय से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन श्रीसेलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराते हुए 7 अप्रैल को वापस लौटेगी।

‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’
विश्व पर्यावरण दिवस पर “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ