घर में केले का पेड़ होना कैसा माना जाता है?
हिन्दू धर्म में केले का पेड़ बहुत ही पवित्र माना जाता है। दक्षिण भारत में केले का पेड़ बहुतायत में पाया जाता है। केले का फल, फूल, पत्ते, तना, जड़ और डंडल इन छह चीजों का उपयोग होता है और इनके कई फायदे भी हैं।
उत्तर भारत में खाकरे या पलाश के पत्ते तो दक्षिण भारत में केले के पत्ते पर प्राचीनकाल से ही भोजन परोसकर खाया जाता रहा है और प्रसाद बांटा जाता है। आओ जानते हैं कि इसे घर में लगाने से क्या होगा।
घर में केले का पेड़ लगाने से क्या होगा | What will happen if you plant a banana tree at home:
1. कहते हैं कि केले का पेड़ जिसके भी घर आंगन में लगा तो समझो साक्षात विष्णु और लक्ष्मी का वास रहेगा।
2. केले के पत्तों पर भोजन करने से आयु और आरोग्य में वृद्धि होती है। इसका उपयोग करते रहने से पेट संबंधी सभी रोग समाप्त हो जाते हैं।
3. यह पेड़ जहां भी लगा होता है वहां कभी भी सुख और समृद्धि की कमी नहीं रहती है।
4. केले का पौधा घर में लगाने से बृहस्पति ग्रह का शुभ फल मिलने लगता है।
5. इसके घर में होने से वैवाहिक जीवन की कठिनाइयां दूर होती है। अविवाहित कन्याओं का शीघ्र विवाह हो जाता है।
6. उच्च शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में यह पौधा सहायक सिद्ध होता है, क्योंकि इसमें से लगातार शांतिमय और सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है।
7. माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ में जल अर्पित करना और इसकी पूजा करना शुभ है।
8. यह पेड़ जहां भी लगा होता है वहां घर में संतान हमेशा सुखी और संकटों से दूर रहती हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम रेखा की दिल्लीवालों से खास अपील: 'मेगा प्लांटेशन अभियान' का हुआ शंखनाद
प्लेइंग-11 में जगह की जंग, पंत और जुरेल में किस पर भरोसा करेगी टीम इंडिया?
बंगाल जा रही थी 1.5 करोड़ की ड्रग्स की खेप, उज्जैन में पकड़ी गई
'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ तत्काल सुनवाई की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी राहत
एनएसयूआई ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर जताया विरोध