मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जीआईएस की सफलता पर मंत्रीद्वय उइके ने एवं भूरिया ने दी बधाई
भोपाल : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके एवं महिला बाल विकास निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की अभूतपूर्व सफलता के लिए शॉल, श्रीफल और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर बधाई दी।
मंत्री उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रभावी नेतृत्व में प्रदेश निवेश और उद्योगों के लिए एक आदर्श केंद्र बनकर उभर रहा है। जीआईएस के सफल आयोजन से देश-विदेश के निवेशकों का मध्यप्रदेश पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इससे राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विस्तार और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास
अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सुविधा नहीं, श्रद्धालुओं को पैदल या अन्य मार्गों का सहारा
भोपाल मंडल में RPF का बड़ा अभियान, 346 लोगों पर हुई कार्रवाई