छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी तो रात में ठंडक का अहसास
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और रात के समय में ठंडी का अहसास हो रहा है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आगामी दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मार्च के पहले पखवाड़े से ही मौसम बदल सकता है। इसके साथ ही आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं की वजह से रात का पारा में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। शुक्रवार को तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच आउटर इलाकों में रात को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान