साहिबगंज और भागलपुर स्टेशनों के बीच एक विशेष यात्री ट्रेन चलाई जाएगी
भागलपुर | साहिबगंज और भागलपुर स्टेशनों के बीच एक विशेष यात्री ट्रेन चलाई जाएगी।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, 24 फरवरी को साहिबगंज और भागलपुर स्टेशनों के बीच एक विशेष यात्री ट्रेन चलाई जाएगी।
मालदा रेल डिवीजन द्वारा बताया pगया कि, 03405 साहिबगंज -भागलपुर स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी को 8 बजे साहिबगंज से रवाना होगी और 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी और उसी दिन 03406 भागलपुर - साहिबगंज स्पेशल ट्रेन 16.05 बजे भागलपुर से रवाना होगी और 18.35 बजे साहिबगंज पहुंचेगी।
यह विशेष रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में मार्ग में सभी स्टेशनों पर रुकेगी। इस रेलगाड़ी में अनारक्षित डिब्बे होंगे।
बताते चले कि, भागलपुर में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री आने वाले हैं। शायद इसी के मद्देनजर होने बाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह विशेष यात्री ट्रेन चालु किया होगा।
फिलहाल इस ट्रेन के चालु होने से लोगों को एक ही दिन के लिए सही लेकिन राहत जरुर मिलेगी।

भाजपा छोड़कर अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी, कहा- शुरू होगा आंदोलन
अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: आज बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, अवैध होटलों और निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर
टी20 कप्तानी पर एमएसके प्रसाद की दो टूक, सूर्यकुमार के साथ खड़े दिखे
पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान: दिल्ली अग्निकांड के बाद 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना में कमियां उजागर, जल्द आएगी नई सख्त नीति
ENG vs NZ: पहले ही दिन विकेटों की बारिश, हैरी ब्रूक का अर्धशतक बना खास