अपर बाजार की दुकानों में लगी भीषण आग
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े व्यवसायिक केंद्र अपर बाजार के महावीर चौक के पास शर्मा टावर में भीषण आग लग गई है। दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। अभी घटना स्थल पर काफी लोग पहुंच चुके हैं। वे भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।
दमकल की 6 गाड़ियों की टंकी खाली, अब तक आग नहीं बुझी
ताजा जानकारी के मुताबिक दमकल की छह गाड़ियों की टंकियां खाली हो चुकी हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। धुएं के गुबार से आसपास के लोगों की हालत खराब हो रही है। लोग घर से बाहर निकलने को मजबूर हो गए हैं। आग को बुझाने के लिए अभी और दमकल की गाड़ियो की जरूरत होगी।

बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव