इंदौर और भीकनगांव में आयकर के छापे, रियल एस्टेट कारोबारी और कटान व्यापारी निशाने पर
इंदौर: आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह इंदौर और खरगोन के पास भीकनगांव में एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर पर छापा मारा। टीम सुबह मीडिया हाउस के मालिक और रियल एस्टेट कारोबारी हृदयेश दीक्षित के इंदौर स्थित घर पहुंची।
जब परिवार के लोग सो रहे थे। सोमवार को दीक्षित परिवार के घर पार्टी थी। इसके चलते परिवार के लोग देर रात घर लौटे और सुबह आयकर की टीम ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। अफसरों ने सबसे पहले परिवार के लोगों के फोन ले लिए और जांच होने तक किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। हृदयेश मीडिया हाउस के मालिक होने के साथ ही रियल एस्टेट के कारोबार से भी जुड़े हैं। वे अपने परिवार के साथ ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स कंपनी से भी जुड़े हैं। इसी कंपनी की जांच के लिए छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की टीम ने वर्ष 2009 में भी दीक्षित परिवार पर छापेमारी की थी।
तब महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार का ठेका और इससे जुड़ी दो फैक्ट्रियों का पता चला था। इसके अलावा आयकर विभाग ने भीकनगांव में अनंत एग्रो एजेंसी की भी जांच की थी। कपास के अलावा एजेंसी का जमीन खरीदने-बेचने का भी कारोबार है। अफसरों ने रिकॉर्ड खंगाले। टीम सुबह चार बजे यहां पहुंची।

रेलवे का मेगा प्लान: दिल्ली से सिलीगुड़ी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
प्रेम विवाह पर पंचायत का एक्शन? परिवार ने लगाए जबरन वसूली के आरोप