दिल्ली-NCR मौसम अपडेट: शुक्रवार को आसमान रहेगा साफ, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे हवाएं होंगी तेज
दिल्ली: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं. तीन फरवरी को दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के बाद एक बार फिर लोगों को ठिठुरन का अहसास होने लगा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है. हालांकि 10 फरवरी के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी के संकेत हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. आज सुबह के समय धुंध छाया रहा. दिल्ली में 7 फरवरी को न्यनूतम तापमान 8'C रहने का पूर्वानुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 24'C रहने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान औसत से कम
मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.6'C दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.3'C अधिक है. न्यूनतम तापमान 8.2'C रहा. जो औसत सक 1.2'C कम है. जबकि शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 36 फीसदी था. इसके अलावा 6 फरवरी को दिल्ली में धूल भरी तेज हवाएं चलीं.
दिल्ली में AQI फिर खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुताबिक 24 घंटे का औसत AQI स्तर जो हर रोज शाम 4 बजे अपडेट किया जाता है, गुरुवार के लिए डेटा प्रदान नहीं किया. वेबसाइट ने बुधवार के लिए AQI साझा किया जो 284 की रीडिंग के साथ "खराब" श्रेणी में था. समीर ऐप जो आमतौर पर सभी 40 स्टेशनों के लिए AQI दिखाता है, सभी स्टेशनों के लिए डेटा प्रदान नहीं कर रहा है.
आया नगर में तापमान सबसे कम
IMD के अनुसार दिल्ली के आया नगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. आया नगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2'C रहा. जबकि लोधी रोड़ में 8.6, पालम में 9.5 और रिज में 9.9'C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन