अभ्यर्थी का दोस्त देने गया BSF भर्ती परीक्षा, बायोमेट्रिक से सामने आई सच्चाई
इंदौर: बीएसएफ भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी अंगद पुत्र नत्थी लाल (लडुआपुरा) ने अपने स्थान पर अपने दोस्त पवन कुमार सिंह को परीक्षा देने के लिए भेजा था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन में यह गड़बड़ी पकड़ी गई। बीएसएफ मुख्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में अंगद का नाम और विवरण सही दर्ज था। लेकिन जब उसके बायोमेट्रिक की जांच की गई तो उसके अंगूठे और आंखों के निशान डेटाबेस से मेल नहीं खाए।
इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में अंगद ने स्वीकार किया कि उसके दोस्त पवन कुमार सिंह ने परीक्षा दी थी। अधिकारियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे संगठित अपराध की श्रेणी में रखा है। बीएसएफ को संदेह है कि इस फर्जीवाड़े में कोई बड़ा गिरोह शामिल हो सकता है। अंगद ने अपने लिखित बयान और नियुक्ति प्रस्ताव की प्रति अधिकारियों को सौंप दी है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव